Antyodaya Gruha Yojana List 2026 Odisha Online Check Kaise Kare?

अंत्योदय गृह योजना

ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए अंत्योदय गृह योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के परिवारो को पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि बेघर परिवारो का एक सुरक्षित, स्थायी पक्के घर का सपना साकार हो सके। राज्य के वह नागरिक जिन्होने इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर दिया हैं तो वह अपना नाम Antyodaya Gruha Yojana List मे चेक कर सकते है। क्योकि राज्य सरकार द्वारा ओडिशा अन्त्योदय गृह योजना सूची जारी कर दी गई है। अगर आपने भी OAGY के अन्तर्गत आवेदन किया हैं और आप अपना नाम लाभार्थी सूची मे चेक करना चाहते तो इसके लिए आपको कही जाने की आवश्यकता नही हैं। आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन पंचायती राज एंव पेयजल विभाग ओडिशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट panchayat.odisha.gov.in पर जाकर इस सूची मे अपना नाम चेक कर सकते है। यदि आपका नाम इस सूची मे पाया जाता हैं तो आपको खुद का पक्का घर दिया जाएगा।

Antyodaya Gruha Yojana List क्या है

ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी द्वारा 30 मार्च 2025 को कालाहांडी जिले के भवानीपटना मे अंत्योदय गृह योजना को शुरू किया गया है। यह राज्य प्रायोजित आवासीय योजना हैं जिसके माध्यम से राज्य के गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आर्थिक रुप से कमजोर पिछड़े वर्ग के परिवारो को पक्का घर दिए जाएगें। जिससे कच्चे (अस्थायी) घरो मे रहने वाले या बेघर परिवारो की आवास की आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। यह योजना राज्य की गरीबी उन्मूलन और सामाजिक कल्याण रणनीति का आधार बनेगी। क्योकि यह सबसे बुनियादी मानवीय आवश्यकताओं मे से एक आवास की जरूरत को पूरा करेगी। इस योजना से वंचित परिवारो के जीवन स्तर मे सुधार होगा और उनको सम्मान प्राप्त होगा। इस योजना के तहत राज्य सरकार आवास निर्माण की पूरी वित्तीय लागत वहन करती हैं, जिससे गरीब परिवारो के पक्के घर का सपना पूरा होता है।

Antyodaya Gruha Yojana List

अंत्योदय गृह योजना सूची का अवलोकन

योजना का नाम अंत्योदय गृह योजना
शुरू की गई मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी द्वारा
कब शुरू की गई 30 मार्च 2025
सम्बन्धित विभाग पंचायती राज एंव पेयजल विभाग
राज्य ओडिशा
वर्ष 2025
लाभार्थी राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवार
उद्देश्य बेघर व कच्चे मकान मे रहने वाले पक्का घर प्रदान करना
लाभ आवास निर्माण हेतु वित्तीय सहायता
श्रेणी सरकारी योजना ओडिशा
लाभार्थी सूची चेक करने की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट panchayat.odisha.gov.in

अंत्योदय गृह योजना का उद्देश्य

ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई OAGY का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारो को पक्के घर की सुविधा प्रदान करना है। ताकि सभी गरीब परिवारो की आवास की जरूरत को पूरा किया जा सके। इस योजना से गरीब परिवारो को पक्का घर प्राप्त होगा जिससे उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा। यह योजना राज्य मे सभी के लिए आवास के लक्ष्य को पूरा करेगी और कठोर मौसम की स्थिति और कच्चे घरो से जुड़े स्वास्थ्य संबंधि खतरो से बचाकर उनके स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाएगी।

पात्रता मापतंड

  • आवेदक ओडिशा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करता हो पात्र होगा।
  • बेघर, आवासहीन या कच्चे घरे मे रहने वाले परिवारो को इस योजना मे प्राथमिकता मिलेगी।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और गरीब परिवारो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • आवेदक के पास आवास निर्माण के लिए खुद की भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक ने पहले अन्य किसी राज्य या केन्द्रीय सरकार की आवास योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।
  • आवेदक के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबर होनी चाहिए।

लाभ

  • OAGY के तहत पात्र परिवारो को गुणवत्तापूर्ण पक्के मकान प्रदान किए जाएगें।
  • यह योजना बेघर परिवारो को चरणबद्ध तरीके से आश्रय प्रदान करती है।
  • इस योजना के तहत आवास निर्माण की पूरी लागत राज्य सरकार वहन करती है जिससे बेघर परिवारो को खुद का पक्का घर सुनिश्चित हो जाता है।
  • इस योजना मे शौचालय निर्माण का प्रावधान भी शामिल हैं जो स्वच्छ भारत मिशन के अनुरूप होता हैं और स्वच्छता को बढ़ावा देता है।
  • यह योजना गरीब परिवारो को सुरक्षा और सामाजिक सम्मान प्रदान करेगी।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्वंय की भूमि के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Antyodaya Gruha Yojana के अन्तर्गत आवेदन कैसे करे

  • सबसे पहले आपको पंचायती राज एंव पेयजल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट odisha.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
  • होम पेज पर आपको Register का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नम्बर, और आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Create New Account के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना पासवर्ड क्रिएट करना है और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके द्वारा दर्ज किए गए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकार को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्केन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप ओडिशा अंत्योदय गृह योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

Antyodaya Gruha Yojana List कैसे चेक करे

  • सबसे पहले आपको पंचायती राज एंव पेयजल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट odisha.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
  • होम पेज पर आपको Notification के सेक्शन मे Notification का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको Antyodaya Gruha Yojana का चयन करना है और लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने ओडिशा अंत्योदय गृह योजना लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • अब आप इस लिस्ट मे अपना नाम ऑनलाइन आसानी से देख सकते है।
  • इस प्रकार आप इस योजना की लाभार्थी सूची मे अपना नाम चेक कर सकते है।

Also Read: Subhadra Yojana Rejected List

सम्पर्क विवरण

  • इस योजना के आवेदक सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर – 06746817777

पूछे जाने वाले प्रश्न

इस योजना के अन्तर्गत आवास निर्माण के लिए कितनी सहायता राशी मिलती है?

इस योजना के तहत आवास निर्माण के लिए शत-प्रतिशत वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। आवास निर्माण की पूरी लागत सरकार द्वारा वहन कि जाती हैं जो स्थान और निर्माण की विशिष्टताओ के आधार पर अलग अलग हो सकती है।

क्या भूमिहीन परिवार इस योजना के लिए पात्र होगें?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आमतौर पर परिवार के पास स्वंय की जमीन होना जरूरी हैं हालाकि राज्य सरकार ने भूमिहीन परिवारो के लिए अन्य पहल की हैं, वैकल्पिक जानकारी के लिए आप अपनी स्थानीय ग्राम पंचायत मे जाकर सम्पर्क कर सकते है।

OAGY के तहत राज्य सरकार आवास निर्माण करवाती है या नकद राशी दी जाती है?

OAGY के तहत आवास निर्माण की प्रगति के अनुसार धनराशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से विभिन्न चरणो मे ट्रांसफर की जाती है आवास निर्माण की गुणवत्ता और योजनाओ के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए सरकारी अधिकारी निर्माण की निगरानी करते है।

Leave a Comment