लाडली बहना योजना
मध्य प्रदेश मे महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना चल रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सके। राज्य के वर्तमान सीएम डॉ मोहन यादव के नेतृत्व मे यह योजना निरन्तर संचालित की जा रही हैं ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके। लाडली बहना योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की वित्तीय सहयता राशी दी जा रही है। अगस्त 2025 तक इस योजना की 27 किस्ते जारी की जा चुकी है। अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य की महिला है और इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं तो आप भी अपनी 27वीं किस्त का Ladli Behna Yojana Payment Status चेक कर सकती है। इसके लिए आपको कही जाने की आवश्यकता नही हैं आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन लाडली बहना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर अपने भुगतान की स्थिति देख सकती है।
क्या है MP Ladli Behna Yojana Payment Status
लाडली बहना योजना को 28 जून 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई है जिसका संचालन महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को 1250 रुपये की वित्तीय सहायता हर महीने प्रदान की जाती है जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई यह एक महत्वपूर्ण योजना हैं जो महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने पर केन्द्रीत हैं जो उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक जरूरतो को पूरा करने मदद करती है। इस योजना के तहत शुरूआत मे महिलाओं को 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती थी लेकिन बाद मे इसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया था। लेकिन अगस्त 2025 से इस राशी को बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, गरीब, विराश्रित व बेसहारा महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना की अब 27 किस्ते जारी हो चुकी हैं जिसे भुगतान की स्थिति ऑनलाइन चेक की जा सकती है।

Ladli Behna Yojana Payment Status Overview
| आर्टिकल | LBY Payment Status |
| योजना का नाम | लाडली बहना योजना |
| शुरू की गई | तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
| कब शुरू की गई | 28 जून 2023 |
| सम्बन्धि विभाग | महिला एंव बाल विकास विभाग |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
| उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना |
| लाभ | प्रतिमाह वित्तीय सहायता |
| सहायता राशी | 1500 रुपये प्रतिमाह |
| श्रेणी | सरकारी योजना मध्य प्रदेश |
| भुगतान की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
लाडली बहना योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। ताकि महिला और उनके आश्रित बच्चो के स्वास्थ्य एंव पोषण स्तर मे सतत सुधार हो सके और महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाया जा सके। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपनी जरूरतो को स्वंय पूरा कर सकेंगी व पारिवारिक निर्णय लेने मे महिलाओं की प्रभावी भूमिका मजबूत होगी। यह योजना महिलाओं को हर महीने एक निश्चित वित्तीय सहायता देकर उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। यह योजना महिला सशक्तिकरण के माध्यम से समाज के समग्र विकास को सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखती है।
पात्रता मापतंड
- आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक एक महिला होनी चाहिए।
- राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित, गरीब व बेसहारा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
- महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार मे कोई भी सरकारी नौकरी मे नही होना चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नही होना चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार के पास 5 एकड़ या इससे अधिक कृषि योग्य भूमि नही होनी चाहिए।
- महिला के परिवार मे चार पहिया वाहन नही होना चाहिए (ट्रेक्टर को छोड़कर)
- आवेदक महिला अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ न प्राप्त करती हो पात्र होगी।
- महिला के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हों और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए।
लाभ
- लाडली बहना योजना केवल महिलाओं के लिए है।
- इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- यह राशी सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
- यह राशी महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और देनिक जरूरतो को पूरा करने मे मदद करेगी।
- अगर कोई महिला अन्य सामाजिक सुरक्षा योजना से 1500 रुपये से कम प्राप्त कर रही हैं, तो अंतर राशी इस योजना से पूरी की जाएगी।
- यह योजना महिलाओं को आर्थिक रुप से स्वतंत्र बनाएगी जिससे वह अपने पारिवारिक निर्णयो मे सक्रिय होगीं।
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी कार्ड
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट mp.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
- होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना समग्र आईडी और आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
- इतना करने के बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपको आवेदन संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए नोट करके रख लेना है।
- इस प्रकार आप लाडली बहना योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।
भुगतान की स्थिति कैसे चेक करे?
- सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट mp.gov.in पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
- होम पेज पर आपको आवेदन एंव भुगतान की स्थिति का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना पंजीयन क्रमांक या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना है।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी भेजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और खोजे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लित करते ही आपके सामने आपके भुगतान की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
- इस प्रकार आप अपनी लाडली बहना योजना की 27वी किस्त भुगतान की स्थिति ऑनलाइन आसानी से देख सकते है।
Also Read: Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana
सम्पर्क विवरण
लाडली बहना योजना
महिला एंव बाल विकास विभाग (मध्य प्रदेश सरकार)
हेल्पलाइन नम्बर – 07552700800
अक्षर पूछे जाने वाले प्रश्न
LBY की 27वीं किस्त कब जारी की गई है?
इस योजना की 27वीं किस्त 07 अगस्त 2025 मे जारी कर गई है।
LBY की 27वी किस्त मे लाभार्थी महिलाओं को कितनी राशी दी गई है?
इस योजना की 27वीं किस्त मे लाभार्थी महिलाओं को 1500 रुपये की राशी दी गई है।
मध्य प्रदेश राज्य की कुल कितनी महिलाओं को इस योजना के तहत 1500 रुपये की राशी दी गई है?
इस योजना के तहत 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते मे 1500 रुपये की राशी ट्रांसफर की गई है।