Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2026 Online Apply Kaise Karen?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानो के कल्याण के लिए एक योजना को शुरू किया गया हैं जिसका नाम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को सालाना 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता तीन एक समान किस्तो मे प्रदान की जाएगी। जिससे किसानो को कृषि सम्बन्धित खर्च के लिए वित्तीय मदद प्राप्त होगी और उनकी आय मे वृद्धि होगी। MKKY प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का ही स्वरुप है जिसका लक्ष्य किसानो की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। अगर आप भी मध्य प्रदेश के किसान हैं और Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको एमकेकेवाई के अन्तर्गत आवेदन करना होगा। आज के इस लेखन मे हम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे किसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana क्या है

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सितंबर 2020 मे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन राजस्व विभाग मध्य प्रदेश द्वारा किया जाता है। एमकेकेवाई के माध्यम से राज्य के किसानो को सालाना 6000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन एक समान किस्तो मे 2-2 हजार रुपये करके दी जाती है। यह योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित हैं जो प्रदेश के छोटे व सीमान्त किसानो को लक्षित करती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत पंजीकृत किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होता है जिससे कुल वार्षिक सहायता 12,000 रुपये हो जाती है। अब तक इस योजना के माध्यम से राज्य के लाखो किसानो को लाभ दिया जा चुका हैं। वर्ष 2025 तक 17500 करोड़ रुपये से भी अधिक वितरिक किये जा चुके हैं, जो किसानो के कल्याण और कृषि क्षेत्र के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हाल ही मे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 14 अगस्त 2025 को 83 लाख किसानो के खाते मे 1671 करोड़ रुपये की राशी ट्रांसफर की गई है। यह राशी किसानो को प्राकृतिक आपदाओ, जलवायु परिवर्तन, और फसल विफलता जैसी चुनौतियो से निपटने मे मदद कर रही है।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के मुख्य बिंदु

योजना का नाम MKKY
शुरू की गई राज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गई सितंबर 2020
सम्बन्धित विभाग राजस्व विभाग
राज्य मध्य प्रदेश
वर्ष 2026
लाभार्थी राज्य के छोटे व सीमान्त किसान
उद्देश्य किसानो के कल्याण और कृषि विकास को बढ़ावा देना
लाभ वित्तीय सहायता
सहायता राशी प्रतिवर्ष 6000 रुपये।
श्रेणी सरकारी योजना मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन व ऑफलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइट saara.mp.gov.in

MKKY का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो की आर्थिक स्थिति मे सुधार करना और कृषि गतिविधियो के लिए पर्याप्त धनराशी उपलब्ध कराना है। ताकि किसानो की आय मे वृद्धि हो सके और वह आत्मनिर्भर बन सके। यह योजना किसानो के लिए कृषि को लाभदायक बनाने, कृषि मे उन्नत तकनीकी अपनाने के लिए छोटे व सीमान्त किसानो को वित्तीय सहायता देती है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। यह योजना किसानो के समग्र विकास और कल्याण पर केन्द्रीत हैं जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मे होगा और प्रदेश के किसान सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगे।

पात्रता मापतंड

  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के किसान होना चाहिए।
  • किसान की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य के लघु एंव सीमान्त किसान इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक किसान पीएम किसान योजना के अन्तर्गत पंजीकृत होना चाहिए।
  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक किसान सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी या आयकर दाता नही होना चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास एकल बैंक खाता होना चाहि जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए।

लाभ

  • इस योजना के तहत किसानो को 6000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।
  • यह राशी पीएम किसान योजना के साथ मिलकर सालाना 12000 रुपये होगी।
  • किसानो को दी जाने वाली राशी सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे भेजी जाती है।
  • यह राशी किसानो को बीज, उर्वरक, कीटनाशक दवा और जरूरी उपकरण खरीदने मे मदद करती है।
  • यह योजना फसल विफलता या प्राकृतिक आपदाओ से निपटने मे सहायता प्रदान करती है।
  • यह योजना राज्य की कृषि उत्पादकता बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी।
  • यह योजना किसानो को नई तकनीकी और उपकरणो को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
  • यह योजना किसानो की आय मे वृद्धि कर उनको आर्थिक रुप से मजबूत बनाएगी।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के दस्तावेज़
  • पीएम किसान पंजीकरण
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लिए आवेदन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mp.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको निचे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबइल नम्बर दर्ज करना हैं और ओटीपी की सहायता से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • इतना करने के बाद आपको अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करना हैं और Apply Online के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिटं निकलवाकर पटवारी को जमा कर देना है।
  • इसके बाद पटवारी आपका आवेदन फॉर्म पीएम किसान पोर्टल से सत्यापित करेगा और लाभार्थियो की पहचान कर लाभार्थी सूची सम्बन्धित विभाग को भेज देगा।
  • इसके बाद आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
  • इस प्रकार आप इस एमकेकेवाई के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

Also Read: Mukhyamantri Ladli Behna Yojana

सम्पर्क विवरण

राजस्व विभाग मध्य प्रदेश

हेल्पलाइन नम्बर – 0755 2525804

पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या राज्य के सभी किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?

नही, राज्य के पीएम किसान योजना मे पंजीकृत किसानो को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

क्या महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होगी?

हां, महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होगी बशर्ते महिला योजना की पात्रता व मानदंडो को पूरा करती हो।

इस योजना का क्या लाभ है?

इस योजना मे किसानो को 6000 रुपये वार्षिक तीन किस्तो मे दिये जाते है।

Leave a Comment