Pradhan Mantri Awas Yojana 2025-26 PMAY Urban 2.0 Registration, Online Apply, Last Date

प्रधानमंत्री आवास योजना 2025

Pradhan Mantri Awas Yojana 2025 (PMAY 2.0) भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य 2025 तक सभी पात्र शहरी परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। यह योजना झुग्गी झोपडी में रहने वालो के साथ – साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के (EWS) , निम्न आय वर्ग (LIG) , और मध्यम आय वर्ग  ( MIg)  के लोगो के लिए आवास की कमी को पूरा करने के लिए है | यह योजना 2015 में शुरू की गई थी और इसका लक्ष्य 2022 तक सभी को पक्का घर उपलब्ध कराना था, लेकिन बाद में इसे 2025 तक बढ़ा दिया गया |

यह योजना शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों ( EWS) , निम्न आय वर्ग (LIG)  और मध्यम आय वर्ग (MIG) के लोगो को किफायती आवास प्रदान करती है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों और गरीबी रेखा से नीचे लोगो को आवास प्रदान करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना महिलाओ और विकलांगो, वरिष्ठ नागरिको अनुसूचित जाती, जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल महिलाओ,  ट्रांसजेंडर और समाज के कमज़ोर वर्गों को प्राथमिकता देती है | संक्षेप में, प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक महत्वपुर्ण योजना है जिसका उद्देश्य सभी पात्र परिवारों को किफायती और पक्का घर उपलब्ध कराना है, जिसमे बुनयादी सुविधाओं और सब्सिडी का लाभ शामिल है। भारतीय सरकार ने 1 राज्य के 305 नगरों एवं कस्बो को चुना है जिनमे ये घर जायेंगे। सरकार ने इस योजना को 3 फेज में  विभाजित किया है।

Pradhan Mantri Awas Yojana क्या है

प्रधानमंत्री आवास योजना एक सरकारी योजना है जिसे सभी के लिए आवास मिशन को प्राप्त करने के लिए जून 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य भारत में सस्ते घर प्रदान करने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फैले योग्य परिवारों /लाभार्थियों को पानी के कनेकशन शौचालय शौचालय की सुविधा 24 *7 बिजली आपूर्ति के साथ पक्के घर उपलब्ध कराना है।

PMAY को दो भागो में बांटा गया है :

प्रधानमंत्री आवास योजना -शहरी (PMAY-u)

नोट : PMAY U के तहत MIG(एमआईजी) और II के लिए (CLSS)  वर्टिकल 31 March 2021 तक था और (LIG/EWS) के लिए 31 मार्च 2022 तक था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना 2. 0  शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों के लिए 0 1 सितम्बर 2024 से शुरू कर दिया है। यह  योजना 2024 -25 से 2028 -29 तक चलेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंज़ूरी के बाद PMAY 2.0 के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जा रहे है, जिसमे शहरी इलाको में 1 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 2 करोड़ घर शामिल है। यह योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग ( EWS) , निम्न आय वर्ग (LIG)  और मध्य आय वर्ग (एमआईजी)  सहित शहरी गरीबो को किफायती आवास प्रदान करने पर केंद्रित है।

Pradhan Mantri Awas Yojana 2025 Apply Online
Pradhan Mantri Awas Yojana 2025 Apply Online

Highlights of Pradhan Mantri Awas Yojana 2025

योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी
शुरू की गयी भारतीय सरकार द्वारा
साल 2015
लाभार्थी   शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गरीब वर्ग के लोग
उद्देश्य सभी पात्र परिवारों को किफायती और पक्का घर उपलब्ध कराना है
राज्य Across India
आवेदन प्रक्रिया pmay-urban.gov.in or pmaymis.gov.in

PMAY Online Form के उद्देश्य

Pradhan Mantri Awas Yojana का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीबो और माध्यम वर्ग के परिवारों को किफायती आवास उपलबध कराना है | इसका लक्ष्य 2022 तक “सभी के लिए आवास “प्राप्त करना था जिसे अब 2025 तक बढ़ा दिया गया है, यह योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS) निम्न आय वर्ग( LIG)  और मध्यम आय वर्ग (MIG)  के लोगो को ध्यान में रखती है.

  1. शहरी गरीबो को बुनयादी सुविधाओं के साथ साथ पक्के घर उपलब्ध कराना
  2. घर खरीदने या बनाने के लिए ब्याज सब्सिडी और क्रेडिट -लिंक सब्सिडी प्रदान करना
  3. झुग्गी झोपडी में रहने वाले लोगो सहित, सभी शहरी गरीबो को आवास प्रदान करना। पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ निर्माण सामग्री का उपयोग करना
  4. घरो का स्वामित्व महिलाओ के नाम पर या सयुक्त रूप से देकर -महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देना
  5. निर्माण प्रोधोगिकी में नवीनता को बढ़ावा देना

यह योजना विभिन्न घटको के माध्यम से कार्यवन्ति की जाती है, जैसे की इन -सीटू स्लम पुनर्विकास क्रेडिट -लिंक्ड सब्सिडी योजना, भागीदारी में किफायती आवास, और लाभार्थी -नेतृत्व वाले वियक्तिगत घर निर्माण।

Prdhan Mantri Awas Yojana Shehri के मुख्य  लाभ

PMAY के कई लाभ है जिनमे ब्याज सब्सिडी, किफायती आवास और शहरी गरीबो के लिए बेहतर जीवन स्तर शामिल है। इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) निम्न आय वर्ग (एलआईजी) , और मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के लोगो को होम लोन पर ब्याज सब्सिडी मिलती है। (PMAY)  योजना का उद्देश्य शहरी गरीबो को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है, जिसमे शौचालय, पानी की आपूर्ति, बिजली और रसोई जैसी बुनयादी सुविधाएँ शामिल है। इस योजना में महिलाओ को घरो के स्वामित्व में प्राथमिकता दी जाती है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है और इस योजना के तहत विकलांग, वरिष्ठ नागरिक, अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल महिलाओ, ट्रांसजेंडर, और समाज के कमज़ोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाती है |

प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रता

Pradhan Mantri Awas Yojana के लिए पात्रता में मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग और माध्यम आय वर्ग निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोग शामिल है | इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले बेघर, निराश्रित, ओधोगिक श्रमिक, कामकाजी महिलाएं, और शहरी गरीब जैसे (रेहड़ी पटरी वाले, रिक्शा चालक) भी इस योजना के लिए पात्र है। पात्रता निर्धारित करने के लिए, वार्षिक घरेलु आय और संपत्ति के स्वामित्व जैसे कारको पर विचार किया जाता है |

PMAY Urban 2.0 पात्रता के मुख्य बिंदु

  • आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग: जिनकी वार्षिक घरेलु आय रू 3 लाख तक है।
  • निम्न आय वर्ग: जिनकी वार्षिक घरेलु आय रू 3 लाख से रू 6 लाख के बीच है
  • मध्यम आय वर्ग: जिनकी वार्षिक घरेलु आय रु 6 लाख से रु 12 लाख के बीच है
  • अन्य शहरी: गरीबजैसे की रेहड़ी -पटरी वाले, रिक्शा चालक, ओधोगिक श्रमिक आदि।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार विवरण (आधार संख्या, आधार के अनुसार नाम, जन्म तिथि)।
  • परिवार के सदस्यों का आधार विवरण (आधार संख्या, आधार के अनुसार नाम, जन्म तिथि)।
  • आवेदक के सक्रिय बैंक खाते का विवरण (खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा, IFSC कोड) जो आधार से जुड़ा हो।
  • आय प्रमाण। (केवल पीडीएफ फाइल,साइज़ 100kb)
  • भूमि दस्तावेज (लाभार्थी आधारित निर्माण बीएलसी घटक के मामले में)। (केवल पीडीएफ, फाइल साइज़ 1mb)

प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
Apply for PMAY Urban
Apply for PMAY Urban 2.0
  1. “Citizen Assessment” पर क्लिक करें
  • होम पेज पर Citizen Assessment or Apply for PMAY Urban 2.0 टैब मिलेगा।
  • यहाँ से आपको अपनी कैटेगरी चुननी होगी:
    • For Slum Dwellers (यदि आप झुग्गी/स्लम में रहते हैं)
    • Benefits under 3 Components (EWS, LIG और MIG श्रेणी के लिए)
प्रधानमंत्री आवास योजना 2025
प्रधानमंत्री आवास योजना 2025
  1. आधार कार्ड वेरिफिकेशन
  • आधार कार्ड नंबर डालें और Check पर क्लिक करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0
प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी 2.0
  • आधार से नाम और जानकारी वेरिफाई होगी।
  1. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें

फॉर्म में निम्न जानकारी भरनी होगी:

  • व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पिता/पति का नाम, आयु, लिंग)
PMAY Beneficiary Application Form
PMAY Beneficiary Application Form
  • परिवार की जानकारी (परिवार के सदस्य, आधार नंबर)
  • संपर्क विवरण (मोबाइल नंबर, ईमेल, पता)
  • आय विवरण (वार्षिक आय श्रेणी – EWS/LIG/MIG)
  • वर्तमान निवास संबंधी विवरण
  • बैंक खाता विवरण
  1. शहरी/ग्रामीण क्षेत्र का चयन
  • आपको Urban (शहरी) या Rural (ग्रामीण) क्षेत्र के अनुसार योजना चुननी होगी।
  • शहरी क्षेत्र के लिए PMAY-U और ग्रामीण क्षेत्र के लिए PMAY-G लागू होता है।
  1. आवेदन जमा करें
  • सारी जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद एक Application Reference Number (Acknowledgement Number) मिलेगा।
  • इसे सुरक्षित रखें ताकि आगे की स्थिति (Status) चेक कर सकें।
  1. आवेदन की स्थिति (Application Status) देखें
  • बाद में आप Track Your Assessment Status में जाकर
    • आधार नंबर
    • नाम
    • मोबाइल नंबर
    • एप्लीकेशन आईडी से आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।

Important Links

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) क्या है?

उत्तर: प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की एक योजना है जिसके तहत शहरी और ग्रामीण गरीबों को पक्का घर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रश्न 2: इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: योजना का उद्देश्य सभी पात्र परिवारों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराना है ताकि 2022 तक ‘सबके लिए मकान’ का सपना पूरा किया जा सके।

प्रश्न 3: प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ किन लोगों को मिल सकता है?

उत्तर: योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के पात्र लोगों को मिलता है।

प्रश्न 4: पात्रता के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?

उत्तर: आधार कार्ड, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, और यदि पहले से घर है तो उसकी जानकारी से संबंधित दस्तावेज जरूरी हैं।

प्रश्न 5: प्रधानमंत्री आवास योजना में सब्सिडी कितनी मिलती है?

उत्तर: पात्र आवेदकों को होम लोन पर 6.5% तक ब्याज सब्सिडी दी जाती है।

प्रश्न 6: आवेदन प्रक्रिया कैसे की जाती है?

उत्तर: इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन pmaymis.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) से भी आवेदन किया जा सकता है।

प्रश्न 7: क्या इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग लाभ उठा सकते हैं?

उत्तर: हाँ, योजना दो भागों में विभाजित है –

  1. PMAY-Urban (PMAY-U) – शहरी क्षेत्र के लिए।
  2. PMAY-Gramin (PMAY-G) – ग्रामीण क्षेत्र के लिए।

प्रश्न 8: क्या पहले से घर होने पर इस योजना का लाभ लिया जा सकता है?

उत्तर: नहीं, जिनके पास पहले से पक्का घर है या किसी सरकारी योजना के तहत घर मिला है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

प्रश्न 9: क्या महिलाएँ भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं?

उत्तर: हाँ, योजना में महिलाओं की सह-स्वामित्व को प्रोत्साहित किया गया है। घर महिला या महिला और पुरुष दोनों के संयुक्त नाम पर होना चाहिए।

प्रश्न 10: प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: केंद्र सरकार समय-समय पर योजना की समय सीमा बढ़ाती रही है। आवेदक को ताज़ा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखनी चाहिए।

Leave a Comment